नई दिल्ली, फरवरी 5 -- भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि सबसे छोटे प्रारूप में टीम की सफलता का राज सभी प्रतियोगिताओं में एक जैसी मानसिकता अपनाना है। टी20 विश्व कप के सह-मेजबान के रूप में भारत जब आईसीसी टूर्नामेंट में दावेदार के 'टैग' के साथ उतरेगा तो यही सोच उसकी सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी अपडेट दिया और कहा कि उनकी वापसी में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। गत चैंपियन भारत शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ेगा। भारत की नजरें रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीतने पर लगी होंगी। कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में भारत की मानसिकता पर सवाल पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने कहा, ''हम पिछले दो-तीन साल से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.