रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड वॉलीबॉल संघ की ओर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ को वॉलीबॉल खेल के विकास में उनके दीर्घकालीन, समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संघ के संरक्षक शेखर बोस ने जाखड़ को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और खेल के प्रति निष्ठा के कारण ही झारखंड को 73वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। यह राज्य और झारखंड वॉलीबॉल संघ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...