देहरादून, नवम्बर 14 -- चौथे मिस्टर जॉन जे सूकिया मेमोरियल सीनियर गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट में हिम ज्योति स्कूल और द हेरिटेज स्कूल जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गए हैं। न्यू रोड स्थित द हेरिटेज स्कूल में शुक्रवार को प्रतियोगिता हुई। पहला मैच हिम ज्योति स्कूल और विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। हिम ज्योति स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में द हेरिटेज स्कूल और कोर इंटरनेशनल स्कूल मैदान में उतरे। द हेरिटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने तालमेल के साथ खेलते हुए विपक्षी खिलाड़ियों अंक जुटाने का अवसर नहीं दिया गया और मैच को 2-0 के निर्धारित स्कोर से मैच जीत लिया। इससे पहले स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दून क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.