बलिया, जनवरी 29 -- सोहांव। महर्षि मूल बाबा राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान सोहांव ने आजमगढ़ छात्रावास को 19-25, 27-25 व 25-22 से पराजित किया। सेवा संघ इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि हिमांशु राय ने किया। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में सिगरा (वाराणसी) ने सिकंदरपुर को 25-18 व 25-23 से पराजित किया। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराग आर्य, राणा सिंह, मनीष व हरिशंकर ने निभाई। इस दौरान गिरिजा राय, ओमप्रकाश राय, विपिन राय, प्रेमानंद राय, दिनेश राय, मंजूर अली, सर्वेश राय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...