चम्पावत, मार्च 23 -- खेल निदेशालय और जिला प्रशासन, खेल विभाग के सौजन्य से सुशासन और विकास के तीन साल पूरे होने पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत टनकपुर स्टेडियम में फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बनबसा कोतवाल सुरेंद्र कोरंगा रहे। स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा ने उत्तराखंड में सेवा सुशासन और विकास के तीन साल पूरा होने पर सभी के स्वास्थ के प्रति जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फुटबॉल मैच में चार टीम टनकपुर सपोर्टिंग, वॉरियर एफसी, नॉर्दर्न यूनाइटेड और टनकपुर एफसी ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में नॉर्दर्न यूनाइटेड एफसी ने टनकपुर एफसी को 4-2 से हराया। वॉलीबॉल में बनबसा ने टनकपुर स्टेडियम को 2-1 से हराया। फुटबॉल कोच पवनेश पाटनी और वॉलीबॉल कोच आशा पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां गौरव खोलिया, ललित मोहन कुंवर, मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.