जहानाबाद, जुलाई 9 -- करपी में आयोजित प्रखंड स्तरीय मसाल खेल प्रतियोगिता का समापन विभिन्न खेलों में चुने गए खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतियोगिता में लेंगे भाग करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मसाल मंगलवार को संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबी दौड़, ऊंची कूद, समेत अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुल स्तरीय चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग श्रेणी में बालक और बालिकाओं दोनों के लिए खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय स्तर, संकुल स्तर, प्रखंड स्तर और जिला स्तर पर प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुन...