काशीपुर, जनवरी 4 -- जसपुर, संवाददाता। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मुर्गा झपट की स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 800 मीटर दौड़ में नेहरू राइंका की शालिनी ने गोल्ड जीता। रविवार को 400 मीटर दौड़ में निकिता कुमारी ने स्वर्ण, शालिनी ने रजत, गुनगुन ने कांस्य पदक जीता। 15 सौ और तीन हजार मीटर दौड़ में तारा विजेता रही। लंबी कूद में निकिता सैनी ने स्वर्णिम छलांग लगाई। चक्का फेंक में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड जीता। गोला फेंक में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड, पायल ने सिल्वर, नरगिस ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में कनिष्का चौधरी ने स्वर्ण, अंशिका चौहान ने रजत जीता। कबड्डी में न्याय पंचायत अहमदनगर विजेता, नेहरू राइंका उपविजेता रहा। खो-खो में न्याय पंचायत मेघा वाला ने न्याय पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.