चंदौली, फरवरी 24 -- सकलडीहा। अनई बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सेना के जवान संघर्ष यादव ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसका उद्घाटन सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बिहार सहित अन्य जिले की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइन प्रतियोगिता बक्सर और चौबेपुर वाराणसी टीम के बीच हुआ। जिसमें बक्सर की टीम ने विजेता रही। प्रतियोगिता में गोरखपुर, प्रयागराज, चौबेपुर, बक्सर, चंदौली और वाराणसी सहित कुल छह टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिघवट के पूर्व प्रधान महेंद्र राजभर, कमलेश यादव, जितेन्द्र यादव,अमित यादव, राजीव सिंह उर्फ मुन्ना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.