रामनगर, जनवरी 28 -- रामनगर। ग्रीनफील्ड अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्राओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के डायरेक्टर शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय की अंडर-19 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ने पौड़ी रांशी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर ग्रीनफील्ड अकैडमी की अंडर-14 गर्ल्स टीम ने रामनगर विधानसभा से जीत दर्ज करते हुए खेल महाकुंभ के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...