वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अगले माह बनारस में होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का औचक रूप से एंटी डोपिंग टेस्ट कराया जाएगा। जिससे पारदर्शिता के साथ चैंपियनशिप कराई जा सके। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने यह बात कही। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बनारस में 4 से 11 जनवरी 2026 तक सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली चैंपियनशिप के दौरान नाडा की टीम मौजूद रहेगी। स्पर्धा में पुरुषों की टॉप 8 और महिला वर्ग में टॉप 6 टीमें त्रिचूर में होने वाले फेडरेशन कप में खेलेंगी। भारतीय वॉलीबॉल संघ के महासचिव रामानंद चौधरी ने कहा कि बड़े आयोजन में डोपिंग की चिंता रहती है। इसी के मद्देनजर संघ ने पहले ही नाडा को आमंत्रित किया है। जिससे ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.