बस्ती, फरवरी 7 -- साऊंघाट। ग्राम पंचायत जमदाशाही में चल रही दो दिवसीय डे नाइट बॉलीबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छह टीमों ने मैच खेला। फाइनल मैच मुरादाबाद व एनई रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया। पहले सेट में एनईआर ने मुरादाबाद को 25-21 से हराया। उसके बाद मुरादाबाद की टीम ने दो सेटों में एनई गोरखपुर को 28-26 से हराकर टुर्नामेंट में ओवरऑल चैम्पियन बना। आयोजक ने विजेता, उपविजेता एवं प्रतिभागी टीमों को ट्राफी एवं नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। आयोजक शहनशाह हुसेन खान एवं बसीरूद्दीन खान, मो. साजिद खान, मुहम्मद मुकीम खान, हस्सान सिद्दीकी, जबीउल्लाह ने खेल का संचालन किया। प्रतियोगिता में प्रयागराज, ग्वालियर, रायबरेली, उत्तराखंड, गोण्डा, बिहार, आजमगढ़, देवरिया, महराजगंज व जमदाशाही के टीमों को पुरस्कार और मेडल दिय गया। इस मौके पर मो. साजिद खान, मरगूब अह...