हरदोई, फरवरी 2 -- सवायजपुर। सवायजपुर बाजार स्थित बगिया ग्राउंड में एक दिवसीय दिन-रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने फीता काटकर किया। आयोजनकर्ता राजन सिंह ने फूलमालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। टूर्नामेंट में सवायजपुर, हरदोई, हल्द्वानी, मोहम्मदाबाद, बरेली, राजेपुर, पाली व शाहाबाद सहित कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजक पूर्व प्रधान राजन सिंह ने बताया कि किसी भी टीम से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया है और प्रतियोगिता दिन-रात चलेगी। सेमीफाइनल मुकाबलों में सवायजपुर ने हरदोई को 15-13 व 13-10 से हराकर बढ़त बनाई। खबर लिखे जाने तक सवायजपुर, हरदोई, राजेपुर और बरेली की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं, जबकि हल्द्वानी व पाली के बीच मुकाबला जारी था। दूधिया रोशनी में सैकड़ों दर्शकों ने रोमांचक मैचों का आन...