बोकारो, मार्च 9 -- बोकारो। स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड की महत्त्वपूर्ण वार्षिक खेल कार्यक्रम में शामिल अंतर स्टील प्लांट वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन बोकारो स्टील प्लांट के खेल विभाग की आरे से 18 से 21 मार्च तक बोकारो में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एजीएम स्पोर्टस सुभाष रजक ने बताया इस प्रतियोगिता में मेजबान बोकारो स्टील सहित, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर,सेलम, विशाखापत्तनम,जिंदल स्टील व एलॉय स्टील प्लांट, दुर्गापुर की वॉलीबॉल टीमों ने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट पद्धति के अनुसार खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.