गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के छात्रावास में मंगलवार को वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय का शव मिलने के बाद उनके गांव सौरी में मातम पसर गया। परिजन घर बंद कर तत्काल प्रयागराज रवाना हो गए। वहीं गांव के लोग भी होनहार खिलाड़ी के मौत की सूचना से स्तब्ध हैं। वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय शादियाबाद थाने के सौरी गांव के रहने वाले थे। उनका एशिया कप अंडर- 19 के लिए पांच दिन पहले ही चयन हुआ था। खेलों इंडिया में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया था। साधारण स्वभाव और बचपन से ही प्रतिभावान थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यूष राय की प्रारंभिक शिक्षा नंदगंज के एक निजी विद्यालय में हुई थी। पिता अवनी राय किसान हैं। मां रीना राय गृहणी हैं। तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.