पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। 48वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए आयोजित होने वाले उप्र के संभावित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के लिए जनपद से दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि उप्र वॉलीबाल संघ के अवैतनिक सचिव सुनील तिवारी के पत्र के अनुसार तीन फरवरी से छह फरवरी तक गोरखपुर में आयोजित हुई बालक वर्ग की राज्य स्तरीय सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के संभावित 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रशिक्षण शिविर 13 से 22 फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में होगा। फाइनल चयनित प्रतिभागी 24 से 28 फरवरी तक प. बंगाल के हुगली में आयोजित होगी। 48वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अकसाल एकेडमी में कक्षा दस के छात्र से ईशान रजा खान और जैनुल का चयन हआ...