मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- 73 वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षी को डीआईजी एवं एसएसपी ने सम्मानित किया है।गत पांच मार्च से 11 मार्च तक मधुबन करनाल हरियाणा में आयोजित 73 वीं ऑल इण्डिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2024-2025 में जनपद मुजफ्फरनगर की महिला आरक्षी कुसुम रानी द्वारा सेपक टकरा टीम इवेंट में प्रतिभाग किया था। महिला आरक्षी कुसुम द्वारा सेपक टकरा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहकर ब्रांज मेडल प्राप्त किया गया। सोमवार को डीआईजी अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षी को सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.