गया, फरवरी 15 -- गया वॉलीबॉल एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल खेल के लिए गया जिले की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन के लिए एसोसिएशन के अधिकारियों ने रविवार को टिकारी राज कॉलेज के खेल मैदान के वॉलीबाल ग्राउंड पर ट्रायल का आयोजन किया था। ट्रायल में गया जिला के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों खिलाड़ी पहुंचे थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और सचिव अमन कुमार ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। ट्रालय में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। गया जिला की टीम के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जबकि अतिरिकत खिलाड़ी के रूप में चार खिलाड़ियों को रखा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 7 मार्च से 9 मार्च तक बेगूसराय में होने वाली राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल में गया जिला का प्रतिनिधित्व...