वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल में मेजबान यूपी का विजय अभियान मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पुरुष वर्ग में यूपी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आंध्र प्रदेश को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। वहीं महिला टीम ने भी अपने मैच के दूसरे दिन मंगलवार को मणिपुर को 3-0 से हराकर विजयी अभियान जारी रखा। पुरुष वर्ग में मेजबान यूपी की टीम का मैच देखने के लिए पहले से दर्शकों से हॉल भर चुका था। नीचे हॉल में कुर्सियां भर गई थीं तो कोर्ट के दो छोर पर लोग खड़े होकर मैच देखने के साथ ही यूपी की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जुटे थे। पहले सेट में स्पाइकर्स के तेज शॉट को आंध्रप्रदेश के खिलाड़ी संभाल नहीं सके। सर्विस के महज 15वें सेकंड में ही यूपी 1 अंक के सा...