वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केरल की महिलाओं ने रोमांच से भरे सेमीफाइनल में अपनी दक्षता दिखाते हुए लगातार छठी बार नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ उसने लगातार छठा खिताब जीतने की ओर भी एक और कदम बढ़ा दिया है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में केरल की टीम ने हरियाणा को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त दी। डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में चल रही 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में आसान जीत दर्ज करती दिख रही केरल की टीम को तीसरे सेट में हरियाणवी लड़कियों ने कड़ी टक्कर दी। जबर्दस्त वापसी करते हुए हरियाणा की टीम ने लगातार पांच बार की चैंपियन के पसीने छुड़ा दिये। अंतत: केरल ने यह सेट 35-33 से जीतकर चैन की सांस ली। महिला वर्ग : पहला सेमीफाइनल केरल और हरियाणा के बीच पहला सेमीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.