वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी। पंजाब की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सर्विसेज को सीधे सेटों में 3-0 से करारी शिकस्त दी। मैच के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही हावी रहे। पहले सेट में पंजाब ने 25-21 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में सर्विसेज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पंजाब के डिफेंस के आगे नाकाम रहे। पंजाब ने यह सेट 25-23 से जीता। तीसरे सेट में पंजाब ने खेल पर नियंत्रण रखा और 25-18 के स्कोर के साथ मैच और पदक अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए जसजोत सिंह और प्रीत करन ने बेहतरीन स्मैश किए। कुलदीप सिंह और प्रिंस ने ब्लॉक किए। जसकरण सिंह की सर्विस ने कई अंक दिलाए। स्कोर कार्ड: पंजाब बनाम सर्विसेज 3-0 (25-21, 25-23, 25-18) महिला : रोमांचक रहा राजस्थान बनाम हरियाणा पर मैच महिला वर्ग में तीसरे स्थान के ल...