वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल के चौथे दिन बुधवार को मेजबान यूपी की महिला और पुरुष दोनों ही टीमों की जीत के रथ को कोई रोक नहीं सका। महिला टीम ने जहां पंजाब और आंध्रप्रदेश को पराजित किया, दूसरी ओर पुरुष टीम ने ओडिशा को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। दोनों टीमें अपने-अपने वर्ग के सी पूल में टॉप पर रहते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल का परिचय देते हुए पंजाब को सीधे सेटों में 25-18, 25-18, 25-13 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यूपी और पंजाब के बीच मैच करीब एक घंटा 10 मिनट तक चला। यूपी की कप्तान प्रियंका दहिया, खुशबू ने बेहतरीन अटैक, जबकि आर्या दास, नीलू के दमदार स्मैश और सटीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.