शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- वॉलीबाल मैच के दौरान हुए विवाद में युवक से मारपीट कर अंगुली काट ली।युवक ने पुलिस से कार्यवाही गुहार लगाई है।कलान के नरसुइया गांव की घटना है।रविवार सुबह गांव के बाहर वालीबाल का मैच खेला जा रहा था।गांव का नितिन वॉलीबाल खेल रहा था।नितिन बताया कि मैच में गांव के कुछ युवकों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी।विरोध करने पर मारपीट करने लगे।एक युवक ने अंगुली काट ली।पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...