प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को तृतीय अंतर जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 11:30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य व विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुलश्रेष्ठ तिवारी रहे। फाइनल मैच गोकुला एवं मलखानपुर की टीम के बीच हुआ। मैच में मलखानपुर की टीम ने जीत हासिल की। गोकुला की टीम उपविजेता रही। रेफरी स्टेडियम के सीनियर साथी विनोद कुमार यादव रहे। विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल पहना कर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। विजेता टीम को 5100 एवं उप विजेता टीम को 3100 का नगद पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय बंधुत्व क्लब...