बेगुसराय, जनवरी 6 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के तत्वावधान में आयोजित शहीद दिनेश सिंह खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सिमरिया भोला स्थान स्थित दिनकर स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में कुल चार टीम ने हिस्सा लिया। फाइनल में वॉलीबाल क्लब बारो की टीम 2-0 से स्टार क्लब अमरपुर को हराकर विजेता घोषित हुई। पहला मैच बीहट और स्टार क्लब अमरपुर के बीच में दो सेट में खेला गया। अमरपुर ने दोनों सेट जीतकर बीहट को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच विलेज क्लब बारो और ईसीआर इंटर कॉलेज गढ़हरा के बीच खेला गया। बारो की टीम ने जीत हासिल की। उद्घाटन बेगूसराय जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया। मैच में रेफरी गीता राय और गौरव भारद्वाज, उद्घोषक अपूर्व बालाजी और स्कोरर कुंदन झा थे। ...