गोंडा, फरवरी 5 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के उतरौला रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मेरा युवा भारत गोण्डा युवा कार्यक्रम के आयोजित जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम कन्नौजिया और विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षक डॉ. रजनी कान्त तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने की और संचालन विनय श्रीवास्तव ने किया। राजितराम कन्नौजिया ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है...