फतेहपुर, फरवरी 8 -- हथगाम। कस्बे के पाशा नगर में रविवार को नेशनल वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी सद्दाम हुसैन ने किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से ही खेले जाने को प्रेरित किया। उद्घाटन मैच टिकरी व हथगाम टीम के मध्य खेला गया। उसके बाद विभिन्न जिले की टीमों के मध्य मैच खेला गया। खेल देखने के लिए आसपास के कई गांव के लोगों की भारी भीड़ जुटी। खेल के दौरान उत्कृष्ट खिलाड़ियों में नग्गन, नफीस, अजय द्विवेदी, किशन महराज, अब्दुल काफी, बच्छन आदि खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मो.आसिफ, रेहान अहमद, मो.कैफी, महेंद्र सिंह यादव, मोहसिन हसन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...