गंगापार, फरवरी 1 -- विकास खंड मांडा के अंतर्गत हाटा बाजार के निकट गांव कोसड़ाखुर्द में उपरौध वॉलीबाल क्लब के सौजन्य से स्वर्गीय हरीराम पटेल की स्मृति में दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज के कार्यवाहक सचिव आरपी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता जिला वालीबाल संघ से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त है,जो कि आगामी 14 व 15 फरवरी को संपन्न होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें आयोजन समिति के अध्यक्ष पन्नालाल सिंह एडवोकेट, संयोजक कमल बहादुर पटेल अथवा कुंवर बहादुर सिंह से संपर्क करके अपने टीम की भागीदारी सुनिश्चित करा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.