चंदौली, फरवरी 19 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी स्थित सिगरा स्टेडियम में पिछले दिनों आयोजित ग्रामीण मंडल स्तरीय जोनल बालीबाल प्रतियोगिता में चंदौली जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए शहाबगंज विकास क्षेत्र के रामपुर गांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम की सफलता पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच देवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को खिलाड़ियों के पहुंचने पर नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। कोच देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आगामी मार्च महीने में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। खेलने वाली टीम में श्रेयस सिंह, राकेश सिंह, सुनील यादव, सूरज सिंह, डब्बू यादव, विनीत, प्रद्युम्न और पवन कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.