गाजीपुर, फरवरी 10 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के युसूफपुर (खड़बा) में आयोजित श्री पवहारी बाबा आठ दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में आजमगढ़ और रेवतीपुर की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आजमगढ़ की टीम ने तीन गोल दागकर रेवतीपुर को शून्य पर रोकते हुए जीत दर्ज की। रेवतीपुर की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने विजेता आजमगढ़ टीम को ट्रॉफी के साथ 11 हजार 111 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता रेवतीपुर टीम को ट्रॉफी एवं 5 हजार 111 रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभिनव सिन्हा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हार-जीत स्वाभाविक है। हार से सीख लेकर आगे बढ़ना और जीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.