प्रयागराज, फरवरी 11 -- अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मेयोहाल) के छात्रावास में वॉलीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर सवाल उठने लगा है। प्रत्यूष को करीब एक सप्ताह पहले कोच की लिखित शिकायत पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने नोटिस जारी किया था। साथ ही दस फरवरी तक हर हाल में छात्रावास नहीं लौटने पर निष्कासित करने की कड़ी चेतावनी दी थी। परिजनों का आरोप है कि नोटिस मिलने से प्रत्यूष मानसिक तनाव से गुजर रहा था। प्रत्यूष के बड़े भाई नितांत राय ने बुधवार को कर्नगलंज थाने में नोटिस की प्रतिलिपि के साथ तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। गाजीपुर जिले के सौरी गांव थाना सादियाबाद निवासी किसान अवनी राय का बेटा 17 वर्षीय प्रत्यूष राय मंगलवार सुबह छात्रावास के कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिला था। वह करीब चार साल से अमिताभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.