प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मेयोहाल) के छात्रावास में वॉलीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध हालात में मौत चार दिन बाद भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस की जांच तफ्तीश अभी आगे नहीं बढ़ सकी है। यहां तक कि मृतक के मोबाइल का सीडीआर व कॉल डिटेल तक नहीं निकाल सकी है। उधर, परिजनों ने दो दिन पहले हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी लेकिन, पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। ऐसे में पुलिस की जांच के नाम पर सुस्ती पर सवाल उठने लगा है। गाजीपुर जिले के सौरी गांव थाना सादियाबाद निवासी किसान अवनी राय का बेटा 17 वर्षीय प्रत्यूष राय की मंगलवार सुबह छात्रावास के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ की वजह मौत की आशंका व्यक्त करते हुए विसरा प्रिजर्व किया गय...