मुरादाबाद, मार्च 11 -- वॉलीबाल खेल के दौरान गाली गलौज का विरोध करने पर दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी आली शान पुत्र असलम चौधरी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि वह बीते सोमवार की शाम करीब 6बजे गांव में ही अपने भाई अयान के साथ गांव में ही वॉलीबालल खेलने गया था, आरोप है कि वहां पर गांव निवासी रिजवान पुत्र निजामुद्दीन,अनवर पुत्र महबूब व फरमान और अरमान पुत्रगण शमशुद्दीन गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.