पीलीभीत, अप्रैल 6 -- जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि आगरा के एकलव्य स्टेडियम में राज्यस्तरीय वॉलीबाल केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया था, जिसमें जनपद के वॉलीबाल खिलाड़ी रेहान अहमद खान का चयन हो गया है। मोहम्मद रेहान खान 14 अप्रैल तक आगरा के एकलव्य स्टेडियममें आयोजित वॉलीबाल केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। शिविर में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आाधार पर बालकों का चयन खेल छात्रावास के लिए किया जाएगा। रेहान खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.