प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- प्रतापगढ़। खेल स्टेडियम में चल रही सीनियर महिला आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को लखनऊ छात्रावास, वाराणसी, अयोध्या और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमें अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं। देर शाम पहला सेमीफाइनल अयोध्या और वाराणसी की टीमों के बीच हुआ। अयोध्या की टीम वाराणसी को हराकर फाइनल में पहुंच गई। दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच हुआ। गोरखपुर की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में स्थान बना लिया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.