कोटा, मार्च 24 -- राजस्थान के कोटा में पत्नी के सामने ही पति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। किसी बात पर दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद पति ने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के पहले युवक ने अपने वॉट्सऐप पर दो स्टेटस भी लगाए थे। यह घटना बोरखेड़ा थाना इलाके के दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर हुई। युवक-युवती ने करीब 1 साल पहले ही लव मैरिज की थी। बोरखेड़ा थाने की एसआई ज्योति ने सोमवार को बताया कि दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो लोगों की भीड़ इकट्ठा थी और एक शव पटरी पर पड़ा हुआ था। वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ में सामने आया कि युवक का नाम दिलराज मीणा था, जो सवाई माधोपुर का रहने वाला था। वह फिलहाल अपनी पत्नी के साथ कोटा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.