इस्लामाबाद, दिसम्बर 17 -- पाकिस्तान ने सुरक्षा और खुफिया चिंताओं के चलते वॉट्सऐप का विकल्प तैयार कर लिया है। पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि वॉट्सऐप पर मेसेज भेजने और जरूरी दस्तावेजों को शेयर करने से खुफिया खतरे हैं। ऐसी स्थिति में हम एक स्थानीय स्तर पर तैयार ऐप 'BEEP' लेकर आ रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म अगले दो महीने में ही लॉन्च हो सकता है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की स्टैंडिंग कमेटी का कहना है कि जून, 2026 तक यह ऐप पूरे देश के कर्मचारियों तक पहुंच जाएगा। इस ऐप को चीन के वीचैट ऐप की तर्ज पर तैयार किया गया है। पाकिस्तान के नेशनल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बोर्ड की ओर से इसे स्थानीय स्तर पर ही तैयार किया गया है। इसे आधिकारिक इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा है। कमेटी के चेयरमैन सैयद अमिनुल हक का कहना है कि इस ऐप से सरकारी कर्मचारियों की सूचनाओं क...