मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने भीखनपुर निवासी गुड्डू कुमार का वॉट्सएप अकाउंट हैक कर उनके दोस्तों से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित गुड्डू ने बताया कि उसके वॉट्सएप अकाउंट से करीब 10 दोस्तों को क्यूआर कोड भेजा गया। इसके साथ ही ठगों ने इमरजेंसी का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। उस पर दोस्तों ने विश्वास कर अलग-अलग किस्तों में कुल 25 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जब दोस्तों ने गुड्डू कुमार से सीधे संपर्क किया, तब इस ठगी की जानकारी सामने आई। इसके बाद पीड़ित ने अपने वॉट्सएप अकाउंट को सुरक्षित करने का प्रयास किया और मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर साइबर अपराधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.