लखनऊ, नवम्बर 16 -- लखनऊ। पीजीआई के नवजात शिश रोग विभाग ने स्थापना दिवस और राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में रविवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. कीर्ति नारंजे के वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। सभी ने नवजात स्वास्थ्य में सुधार, प्रारंभिक देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर हर्षवर्धन, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉ. रजनीश कुमार सिंह और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राधा के समेत अन्य मौजूद रहे। समारोह में बाल अभिनेता मास्टर हैदर को सम्मानित किया। संस्थान डीन और कार्यवाहक निदेशक डॉ. शालीन कुमार ने प्रतिभागियों को पुरस्कार दिये। इस मौके पर डॉ. अनीता सिंह, अर्चना, जेबा के साथ ही डॉ. आकांक्षा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. फौज़िया और डॉ. अभिषेक पॉल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...