अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- सोमेश्वर, संवाददाता। चनौदा के ग्राम शैल के हरज्यू मंदिर में बैसी पूजन कार्यक्रम हवन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ। समापन पर गोल्ज्यू की धूणी में देवी देवताओं का आह्वान किया गया। जिसमें गोलज्यू, हरज्यू, देवी माता, लटवावीर, उजईया, कलवावीर आदि देवता अवतरित हुए। बैसी के पुरोहित दीप चंद्र कांडपाल ने विधि विधान के साथ हवन यज्ञ किया। इसमें कई लोगों ने पूर्णाहुतियां दी। पुजारी गिरीश राम ने ग्यारह दिनों तक सुबह शाम धूणी में जागर लगाई। इसमें ग्राम देवताओं ने ग्रामीणों को सुख, समृद्धि, सौहार्द और स्वस्थ शरीर का आशीर्वाद दिया। महाभंडारे में क्षेत्र के अनेक गांवों के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां आयोजक कमेटी के अध्यक्ष कुन्दन सिंह भाकुनी, सुरेंद्र भाकुनी, शिव सिंह भाकुनी, महिपाल भाकुनी, इंद्र सिंह भाकुनी, हरीश भाकुनी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.