अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़। वेंष्णो मनौर अपार्टमेंट सोसायटी के सभागार में पावना स्कूल द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा विभिन्न आयु समूह के छात्रों विकास हेतु विभिन्न प्रकार की आर्ट इन्डोर एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या आरती झा ने विद्यालय का परिचय देते हुए कहा कि डीपीएस अलीगढ़ अब पावना स्कूल होने जा रहा है। यह विद्यालय पूर्णतः वातानुकूलित होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के इन्डोर व आउटडोर खेल गतिविधियों का प्रयोग होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...