वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सनातन परंपरा को समृद्ध करने वाला एक और नवाचार इस वर्ष से आरंभ हुआ है। महाशिवरात्रि उत्सव के दृष्टिगत शनिवार को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से बाबा के लिए उपहार एवं प्रसाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ। विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण ने बताया कि माता वैष्णो देवी की ओर से भगवान विश्वनाथ को अर्पित यह पावन उपहार शाश्वत शक्ति-शिव संबंध का प्रतीक है। यह नवाचार महाशिवरात्रि पर्व के महोत्सव को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करने वाला है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्राप्त यह उपहार श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक अनुभूति का विशेष माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से भी मां वैष्णो देवी के प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.