लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ। संवाददाता रुचिखंड-1 शारदा नगर आशियाना में वैष्णो देवी की यात्रा पर गए परिवार के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए कीमत की ज्वेलरी की चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुचिखण्ड-1 शारदा नगर आशियाना निवासी किरन वर्मा 23 जनवरी को घर में ताला बंद कर पूरे परिवार संग वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थी, जिस दिन वह धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुई उसी रात बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। 24 जनवरी की सुबह कॉलोनी के एक व्यक्ति ने फोन कर ताला टूटा होने की जानकारी दी। पड़ोसी ने ही पुलिस कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दी। किरन वर्मा 29 जनवरी को लखनऊ लौटीं तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। जिसमें रखे 35 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, 4 पायल, सीसीटीवी का सेटअप ...