श्रीनगर।, अगस्त 27 -- Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए हैं। बुधवार को हुई इस घटना ने त्रिकुट पहाड़ी पर स्थित तीर्थस्थल के रास्ते को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी और लोग फंसे हो सकते हैं और बचाव कार्य जारी है। इससे पहले, मंगलवार को भी इसी मार्ग पर एक और भूस्खलन हुआ था, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और 21 अन्य घायल हो गए थे। पहाड़ों के ढहने से यात्रा मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जम्मू में कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.