गोरखपुर, जनवरी 21 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव में चोरों ने एक पूर्व प्रधानाचार्य के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था जो मंगलवार की सुबह सूचना पाते ही लुधियाना से लौट रहा है। जानकारी के अनुसार कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर स्थित पांडेयपार गांव में पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के दो मंजिला मकान को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य शटर सहित चार कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखी अलमारियों और बक्सों को खंगालते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। चोरी की गई संपत्ति की का आकलन परिवार के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार, जो लुधियाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.