देहरादून, जनवरी 19 -- माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में मंदिर संस्थापक योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी के सानिध्य में सोमवार से विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान विधि विधान पूजा अर्चना के साथ आरम्भ हुई। प्रातः माता वैष्णो देवी की मां काली, लक्ष्मी, सरस्वती स्वरूप पिंडियों को पवित्र गंगाजल से स्नान करवाकर नए वस्त्र आभूषण आदि धारण कराए गए। आचार्य विकास भट्ट ने विशेष पूजा अर्चना और श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया। सायंकाल में माता वैष्णो देवी का विशेष श्रृंगार और आरती की गई। जोशी ने कहा साल में चार नवरात्रि आती हैं। चैत्र और अश्विन मास की नवरात्रि प्रचलन में हैं। आषाढ़ मास और माघ मास में गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रि में की जाने वाला पूजा, अनुष्ठान साधना, जप, तप आदि अनंत फल प्रदान करते हैं, कार्यक्रम में डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.