हरिद्वार, नवम्बर 28 -- हरिद्वार। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुंभ मेले की तैयारियां को लेकर अखाड़ों से विचार विमर्श करने का स्वागत किया है। बैरागी कैंप स्थित श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े में अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद की बैठक में संतों ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा। कुंभ मेले में वैष्णव अखाड़े अहम भूमिका निभाएंगे। अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद एवं पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखाड़ों के साथ बैठक कर भव्य और दिव्य कुंभ मेले की घोषणा कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...