सहारनपुर, अगस्त 28 -- राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गणेश महोत्सव पूजा का शुभारंभ हुआ। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने गणपति स्थापना कर प्रवचन में कहा कि गणपति रिद्धि, बुद्धि और समृद्धि के दाता हैं तथा सभी विघ्ननों का नाश करते हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में अष्टधातु की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान, भोग अर्पण और महाआरती की गई। महाराज ने महाभारत रचना के समय ऋषि व्यास और भगवान गणपति से जुड़े प्रसंग का उल्लेख कर गणपति पूजा का महत्व बताया। इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कंबोज, सागर गुप्ता, तरुण गंभीर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.