बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- नावकोठी। नावकोठी के चांदनी चौक स्थित नवयुवक वैष्णवी दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद कन्या पूजन एवं ब्राह्मण ज्योनार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माता भगवती की दैनिक आरती हुई। तत्पश्चात इस 51 कन्याओं का पंडित दर्शन पाठक ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना कराई। इसमें क्षेत्र के कन्याओं को निमंत्रण दिया गया था। ब्राह्मणों को भी भोजन कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार शर्मा, सचिव विजय सहनी, महासचिव बीरेंद्र चौधरी, सह सचिव संजीत कुमार महतो, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूजारी विकास कुमार सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.