नवादा, जनवरी 6 -- हिसुआ, निज संवाददाता। मिठाइयों के लिए मशहूर हिसुआ की पनामा लाई मिठाई लोकप्रियता के बावजूद वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की जद्दोजहद से गुजर रही है। अभी इसे देश भर में तो ख्याति मिल गयी है, लेकिन विदेशों में धूम मचाने का इंतजार है। हालांकि प्रवासी जनों के माध्यम से यह विदेश की यात्रा करने लगी है। कालांतर में हिसुआ शहर की पहचान यहां के स्थानीय लोगों ने अपने बलबूते विश्वपटल पर बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया है। चाहे यहां की प्रसिद्ध मिट्टी कला हो या फिर यहां के स्थानीय मिठाई कारोबारियों द्वारा निर्मित तिलकुट, अनरसा या फिर यहां का पनामा लाई मिठाई रही हो। सभी ने विश्वपटल पर हिसुआ शहर को एक अलग पहचान दिलाया है। शहर के प्रमुख व्यवसायिक स्थल रहे दरबार चौक से शुरू होकर पनामा लाई मिठाई का व्यवसाय पूरे शहर में देखते ही देखते फैल गय...