कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की ओर से किए गए व्यवधान पर कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है। केंद्रीय मंत्री सह सांसद की ओर से कहा गया है कि जब भारत विश्व मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, तब ऐसे समय में अराजकता फैलाना राष्ट्रीय शर्म का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्र की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाना और देश की छवि धूमिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दर्शाता है कि कुछ लोग दलगत स्वार्थ को राष्ट्रहित से ऊपर रख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृत्रिम बुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.